Breaking News

नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी में एंटी लारवा दवा का स्प्रे और फागिंग करवाई गई

अमृतसर,10 जुलाई:नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशानुसार और सेहत विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार शुक्रवार को एंटी मलेरिया विभाग के सेनिटेशन ऑफिसर इंचार्ज मलकीत सिंह खैहरा के नेतृत्व में सब्जी मंडी में खड़े पानी पर एंटी लारवा दवा का स्प्रे किया गया और फॉगिंग करवाई गई।

इसके अलावा सब्जी मंडी के दुकानदारों को अपने आस-पास सफाई रखने और पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया ताकि लोगों को भयानक बीमारियों से बचाया जा सके। इस समय विजय गिल चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, शाम सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर, प्रदीप कुमार सुपरवाइजर और एंटी मलेरिया विभाग का स्टाफ मौजूद था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू

अमृतसर, 9 अक्टूबर(राजन): नगर निगम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *