Breaking News

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  ने 6 अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई

अमृतसर, 10 जुलाई (राजन): अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  (ए.डी.ए.) के  जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा थाना कथूनंगल की पुलिस की उपस्थिति में गांव पाखरपुरा स्थित पठानकोट रोड पर विकसित की जा रही 4 अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त गांव चाविंडा देवी में पुलिस की अनुपस्थिति में विकसित की जा रही 2 अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार के निर्देशों के अनुसार गांव पाखरपुरा तथा गांव चाविंडा देवी में विकसित की जा रही इन अनधिकृत कॉलोनियों को पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट (पापरा), 1995 के तहत नोटिस जारी कर विकास कार्य बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कॉलोनी मालिकों द्वारा न तो कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया और न ही विकास कार्य रोके गए। इसके चलते सक्षम अधिकारियों के निर्देशानुसार 07 जुलाई, 2026 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि इन अनधिकृत कॉलोनियों के मालिकों ने सरकारी नियमों की खुली अवहेलना करते हुए नोटिस जारी होने के बावजूद अवैध विकास कार्य जारी रखे, जिसके कारण उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने आगे बताया कि अमृतसर-बटाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव पाखरपुरा में विकसित की जा रही इन अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध इससे पहले भी 16 जनवरी, 2025 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद कॉलोनी मालिकों ने पुनः विकास कार्य शुरू कर दिए थे, जिसके कारण नए निर्माण एवं विकास कार्यों को फिर से ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार ने स्पष्ट किया कि पापरा अधिनियम, 1995 में वर्ष 2024 में किए गए संशोधन के अनुसार अनधिकृत कॉलोनी विकसित करने वाले व्यक्ति को 5 से 10 वर्ष तक के कारावास तथा 25 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि मालिकों एवं कॉलोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भी लिखा जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस हाईकमान के कड़े रुख से चन्नी बैकफुटपर: कहा, राहुल गांधी मेरे लीडर हैं और रहेंगे

चरणजीत चन्नी। अमृतसर, 8 जुलाई:पंजाब कांग्रेस में बागी तेवर दिखा रहे पूर्व सीएम व जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *