Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने लाहोरी गेट गौशाला को बढ़िया बनाने के कार्य का किया उद्घाटन:कहा,इस पुरातन गौशाला में प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी

अमृतसर,10 जुलाई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज लाहौरी गेट गौशाला को बढ़िया बनाने  के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस पुरातन गौशाला में प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गाय माता का धार्मिक महत्व सनातन धर्म में बहुत गहरा है। उसे सिर्फ पशु नहीं, “माता” का दर्जा दिया गया है। गाय माता दया, करुणा, पवित्रता और समृद्धि की प्रतीक है।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गौशाला को पूरी तरह से ऊपर से कवर किया जाएगा। इसमें बड़े सीवर चेंबर का भी निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें कमरों के निर्माण के साथ-साथ  पानी की नई मोटर भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला को बढ़िया लुक दे दिया जाएगा। गौशाला के भीतर और बाहर हाई वोल्टेज स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बेसहारा गाय के रखरखाव के लिए हर संभव  प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि झब्बाल रोड पर एक नए पशु अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस पशु अस्पताल को आने वाले दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा। इस पशु अस्पताल में लगभग 350 बेसहारा गाय की भी देखभाल की जा सकती है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा एनजीओ के माध्यम से नारायणगढ़ छेहरटा में बेसहारा गाय के रखरखाव के लिए बड़ा सेंटर चलाया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा पुराने फोकल प्वाइंट क्षेत्र में गौशाला का निर्माण कर दिया गया है। इस अवसर पर कामधेनु गाय धाम ट्रस्ट के सुख अमृत सिंह , राजेश कुमार, सुखविंदर सिंह,साहब सिंह, चिराग मेहरा, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स  व नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *