
अमृतसर, 13 जुलाई: निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के दिशानिर्देश अनुसार अमृतसर बल्क वाटर सप्लाई स्कीम (एबीडब्लयूएसएस) प्रोजेक्ट के तहत पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिपूरक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख सड़कों, पार्कों, ग्रीन बेल्ट तथा सार्वजनिक स्थलों पर 800 पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एबीडब्लयूएसएस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर) ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत शहर में टैंकियों के निर्माण के लिए 78 पेड़ काटे गए थे, जिनकी प्रतिपूर्ति के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत चक्रेशिया, पिलखन अर्जुन, आँवला, कचनार, बॉटल ब्रश, पीपल, शीशम, जामुन तथा नीम आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत पिछले साल भी पयार्वरण एव वन मंत्रालय के निर्देषों के अनुसार पट्टी-घरियाला रेलवे लाईन के साथ लगभग 7000 प्रतिपूरक पेड़ लगाए गए थे। वहीं एबीडब्लयूएसएस प्रोजेक्ट के निगरान इंजीनियर डा. जीतिन वासुदेवा ने बताया कि यह पेड़ शहर के विभिन्न स्थानों जैसे सर्कुलर रोड, हकीमा गेट से भरारीवाल रोड, खजाना गेट से झब्बाल रोड, इंडिया गेट से रेलवे स्टेशन रोड़, सदर चौक से हरतेज अस्पताल, लोहारका रोड, पॉलिटेक्निक रोड, भंडारी ब्रिज से भगवान परशुराम चौक, मेहता रोड, चाली खूह, ईस्ट मोहन नगर ग्रीन बेल्ट, कोट बाबा दीप सिंह पार्क, चमरंग रोड पार्क एवं ग्रीन बेल्ट, जस्सा सिंह रामगढ़िया पार्क, ईस्ट मोहन नगर पार्क, बाबा जीवन सिंह पार्क, फतेहपुर सी एंड डी प्लांट, सुल्तानविंड श्मशान घाट , गोल बाग, श्री गुरु नानक देव जी स्टेडियम (वेरका), पट्टी हरदास पार्क (वेरका), श्मशान घाट वल्ला, फोकल प्वाइंट (पुराना), सो फीट रोड़ पार्क तथा वुडन पार्क फोकल प्वाइंट आदि स्थानों पर लगाए जाएगें।

प्रोजेक्ट के तहत लगाए जाने वाले सभी पेड़ों के रखरखाव की जिम्मेदारी लार्सन एंड टुब्रो कंपनी की होगा। कंपनी आगामी तीन वर्षों तक इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई, खाद, सुरक्षा एवं रखरखाव सुनिश्चित करेगी। प्रोजेक्ट के तहत एल एंड टी को लगाए गए पौधों में न्यूनतम 95 प्रतिशत के जीवित रहने की दर सुनिश्चित करनी होगी। यदि किसी कारणवश कोई पौधा सूखता है, क्षतिग्रस्त हो जाता है या उसकी वृद्धि नहीं होती है, तो कंपनी उसे हटाकर उसके स्थान पर नया एवं स्वस्थ पौधा लगाएगी तथा उसकी उचित देखभाल भी सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा कि एबीडब्ल्यूएसएस परियोजना के अंतर्गत चलाया जा रहा यह प्रतिपूरक वृक्षारोपण अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी, वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। इस मौके पर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्रपाल सिहं, लार्सन एंड टूब्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल बिंद, अश्वनी कुमार, सुखबीर सिहं, आदि भी उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News