Breaking News

कांग्रेस के बागी गुट को बघेल का झटका: बोले- पंजाब में एक ही चेहरा होगा, राहुल गांधी का

शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल से कांग्रेसी नेता मीटिंग करते हुए।

अमृतसर,13 जुलाई: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने पंजाब से लौटते ही बागी गुट को दोटूक जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को सीएम चेहरा बनाने की मांग को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। बघेल ने सोशल मीडिया (X) पर स्पष्ट लिख दिया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी का एक ही चेहरा राहुल गांधी का है। कांग्रेस के बागी गुट के लिए यह बड़ा झटका है।

इससे पहले बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग को बदलने की मांग को सिरे से खारिज कर चुके हैं।

बघेल ने लिखा-
” पंजाब की जनता के मन में कोई भी किंतु और परंतु नहीं है. पंजाब का मतदाता लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी जी पर भरोसा कर रहा है. कांग्रेस पार्टी का पंजाब में एक ही चेहरा है, वो हैं श्री राहुल गांधी जी “

वहीं बघेल के रवैये को देखते हुए बागी गुट अब सीधे कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपनी बात रखेगा। फिलहाल राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। उनके 17 जुलाई को लौटने की उम्मीद है। उसी दिन बागी गुट दिल्ली में डेरा डालेगा। राहुल पहले भी एक रैली में सबको टीम बनकर काम करने को कह चुके हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुल मोरां (पुल कंजरी) की लड़ाई के वीर शहीदों की स्मृति में बाइक रैली का आयोजन: 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर, 12 जुलाई :वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *