Breaking News

पनग्रेन गोदाम से 357 गेहूं कट्टे चोरी: तेजधार हथियार लेकर घुसे बदमाश, सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया

अमृतसर, 18 अगस्त:अमृतसर में पनग्रेन के गोदाम से 357 गेहूं के कट्टे चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।मामले में खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर असीस आहाजन निवासी तिलक नगर ने शिकायत दर्ज करवाई।असीस ने बताया कि वह मजीठा सर्कल की जिम्मेदारी संभालते हैं। इस सर्कल के तहत बल्ल कलां और नाग कलां के ओपन गोदाम तथा सोहियां कलां स्थित पंकज एग्रो
वेयरहाउस शामिल हैं।

हथियारबंद बदमाशों ने गार्डों को बनाया बंधक

असीस आहाजन के मुताबिक, 16 और 17 अगस्त की दरमियानी रात करीब 1 बजे कई अज्ञात व्यक्ति तेजधार हथियारों से लैस होकर पंकज एग्रो वेयरहाउस सोहियां कलां में दाखिल हुए। आरोपियों ने वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को जान से मारने की धमकी दी और हथियारों के बल पर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी पनग्रेन एजेंसी के गोदाम में घुसे। वहां रखे गेहूं के कट्टे एक वाहन में लादकर फरार हो गए। रात करीब 2:24 बजे सुरक्षा गार्ड जसकरण सिंह ने फोन कर इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी दी।

गिनती में 357 गेहं के कटे मिले गायब

सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोदाम में रखे गेहूं के कट्टों की गिनती की। जांच में कुल 357 कट्टे गायब मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू की। इसमें वारदात में कश्मीर सिंह निवासी वेरका और उसके कुछ अज्ञात साथियों के शामिल होने की बात सामने आई। आरोपियों ने कथित तौर पर PB02 – EP-2706 नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सात लोग 10 पिस्टल, 1KG हेरोइन, एक ड्रोन के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 10 अगस्त(राजन): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके और 10 गैर-कानूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *