
अमृतसर, 20 अगस्त: जसकरनजीत सिंह तेजा पीपीएस ने आज डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP), पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे डी.सी.पी. रूरल लुधियाना के पद पर अपनी सेवाएं निभा रहे थे।
पदभार संभालने के उपरांत डी.सी.पी. जसकरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे अमृतसर शहर में अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आम जनता को पुलिस विभाग की ओर से बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल एवं विश्वास को और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News