
अमृतसर, 20 अगस्त:अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। थाना मकबूलपुरा क्षेत्र में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नशा तस्करी से जुड़े आरोपी की प्रॉपर्टी पर नगर निगम ने डिमोलेशन की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ करीब 10 मामले दर्ज बताए गए हैं।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने मौके पर पहुंच कर पूरी कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में ज्यादातर मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है।
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक संबंधित प्रॉपर्टी को लेकर नगर निगम की ओर से पहले ही नोटिस और जांच की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद नियमों के तहत डिमोलेशन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने नगर निगम की टीम को सुरक्षा मुहैया करवाई, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News