
अमृतसर, 25 अगस्त:पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन दोबारा होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। न्यूज़ एजेंसी ने सूत्रों के मुताबिक बताया, दोनों दल गठबंधन को अंतिम रूप देने के चरण में हैं और इस बार बीजेपी गठबंधन में सीनियर पार्टनर की भूमिका में आ सकती है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पूर्व सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। इसका एक बड़ा संकेत यह है कि शिरोमणि अकाली दल ने कथित तौर पर अपने नेताओं को ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर तैयारी नहीं करने की सलाह दी है।
वहीं, बीजेपी ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं | बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के हालिया पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं को राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर तैयारी करने के निर्देश दिए। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बीएल संतोष ने अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज नहीं किया है।बीजेपी का सभी 117 सीटों पर तैयारी करना और अकाली दल का ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी तैयारियां सीमित करना,दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अटकलों को और मजबूत कर रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार गठबंधन में पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है। बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पंजाब में लंबे समय सेसहयोगी रहे हैं। दोनों दलों ने 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर गठबंधन तोड़ लिया था। ये कृषि कानून बाद में वापस ले लिए गए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News