Breaking News

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में करोड़ो रुपयो के विकास कार्यों को लगेगी मूहर

अमृतसर, 25 अगस्त (राजन): नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक कल 26 अगस्त को सुबह 10:30 बजे नगर निगम कार्यालय रंजीत एवेन्यू में होगी। मीटिंग में नगर निगम के करोड़ो रुपयो के विकास कार्यों पर मूहर लगेगी। नगर निगम के एजेंडा ब्रांच द्वारा 38 प्रस्ताव का एजेंडा सदस्यों को भेज दिया है। जिसमें अधिकांश प्रस्ताव इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द कमेटी के मंजूर किए गए विकास कार्यों के हैं। नगर निगम के आम आदमी पार्टी का हाउस जनवरी 2025 में बना था। पिछले 20 महीनो में मात्र तीन ही वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग हुई है। अब 26 अगस्त को चौथी मीटिंग होने जा रही है।  मीटिंग में 38 विकास के प्रस्तावों के अलावा टेबल एजेंडा को भी मंजूरी मिलेगी।

इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

मीटिंग के एजेंडे में विकास कार्यों में ओ एंड एम विभाग के कार्य में ट्यूवबेल, वाटर सप्लाई और सीवरेज डिजरटिंग, नई स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्य, मदन लाल ढींगरा स्मारक में प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम लगाना, डॉग स्टेरलाइजेशन के प्रोजेक्ट, गलियों और सड़कों का निर्माण कार्य, मैकेनिकल स्वीपिंग, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रोजेक्ट, ढाब खटीका बिल्डिंग में सिंथेटिक ग्राउंड नेट के साथ, बैडमिंटन ग्राउंड बनाने  की मंजूरी और अन्य विकास कार्य शामिल है।

वित्त एंड ठेका कमेटी के होते हैं 6 सदस्य

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी के कुल 6 सदस्य होते हैं। जिन में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम कमिश्नर और दो पार्षद सदस्य है। अगर किसी भी प्रस्ताव पर 4 सदस्य मंजूरी दे देते हैं तो उस प्रस्ताव को मंजूर माना जाता है। वैसे पहले हुई  बैठको में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी ने भाग नहीं लिया था।

जारी किए गए एजेंडे के इंडेक्स की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने गुरु नानक पुरा और कोट खालसा क्षेत्र में 5 डेयरियो के खिलाफ की कार्रवाई

अमृतसर,14 अगस्त (राजन):नगर निगम अमृतसर द्वारा  आज वेस्ट जोन के गुरु नानक पुरा और कोट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *