Breaking News

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में करोड़ों के विकास कार्यों के 56 प्रस्ताव मंजूर:सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर नहीं आई

वित्त और ठेका कमेटी की मीटिंग में मौजूद मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारी ।

अमृतसर, 26 अगस्त (राजन गुप्ता):नगर निगम अमृतसर की वित्त एंड ठेका कमेटी(एफएंडसीसी) की मीटिंग आज निगम मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू में हुई। सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, डिप्टी मेयर अनीता रानी की गैर हाजरी में मीटिंग में करोड़ों रुपयो के  विकास कार्यों के 56 प्रस्तावों को सर्वसम्मति मंजूरी दे दी गई। मीटिंग में मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पार्षद जगमीत सिंह, पार्षद सुखबीर कौर कमेटी के चार सदस्य मौजूद रहे।

वित्त और ठेका कमेटी की मीटिंग में मौजूद मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारी ।

38 एजेंडा के प्रस्ताव और 18 टेबल एजेंडा के प्रस्ताव मंजूर

आज की मीटिंग में 38 एजेंडा के प्रस्ताव और 18 टेबल एजेंडा के प्रस्ताव कमेटी के चार सदस्यों ने मंजूरी दे दी गई। मीटिंग में मौजूद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सभी प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में डाले गए अधिकांश प्रस्ताव पहले से ही मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया द्वारा इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ दी कमेटी मंजूर कर दिए हुए थे। आज सभी 56 प्रस्ताव मंजूर कर दिए गए हैं।

वित्त और ठेका कमेटी की मीटिंग में मौजूद मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारी ।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और मैकेनिकल स्वीपिंग प्रोजेक्ट मंजूर

मीटिंग के एजेंडे में मुख्य तौर पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, प्रोसेसिंग, शहर की सड़कों पर मैकेनिक स्वीपिंग, डॉग स्टेरलाइजेशन के कार्यों को मंजूरी दी गई। विकास कार्यों में ओ एंड एम विभाग के कार्यों में 8 ट्यूवबेल, वाटर सप्लाई और सीवरेज डिजरटिंग, नई स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्य मंजूर किए गए।मदन लाल ढींगरा स्मारक में प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम लगाना, गलियों और सड़कों का निर्माण कार्य,ढाब खटीका बिल्डिंग में सिंथेटिक ग्राउंड नेट के साथ, बैडमिंटन ग्राउंड बनाने  की मंजूरी मिली। टेबल एजेंडा के 18 प्रस्तावों में वार्ड स्तर पर विकास कार्यों के एस्टीमेट और अन्य विकास कार्य मंजूर हुए । सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर (सीएफसी) मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू और निगम जोनल ऑफिस के लिए एक वर्ष की मंजूरी दी गई।

वित्त और ठेका कमेटी की मीटिंग में मौजूद मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारी ।

20 महीनो में चौथी मीटिंग हुई

नगर निगम अमृतसर में आम आदमी पार्टी का हाउस का जनवरी 2025 को गठन हुआ था। जिसमें मेयर मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी नियुक्त हुए थे । आम आदमी पार्टी के निगम हाउस की 20 महीनो  में चौथी वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग हुई है। पिछली 2 हुई कमेटी की मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी शामिल नहीं हुए थे। कमेटी के 6 सदस्यों में से 4 सदस्य शामिल होने से मीटिंग का कोरम पूरा हो जाता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू

अमृतसर, 9 अक्टूबर(राजन): नगर निगम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *