Breaking News

पंजाब सरकार का राखी पर महिलाओं को तोहफा : मावां धीयां सत्कार योजना की तीसरी किस्त जारी होगी

सीएम भगवंत मान

अमृतसर, 26 अगस्त :पंजाब सरकार की मावां धीयां सत्कार योजना की तीसरी किस्त इस बार 1 तारीख की बजाय 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन जारी होगी। बुधवार को सीएम भगवंत मान ने इसका ऐलान किया। तीन महीने के पैसे इकट्ठे मिलेंगे। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह1,000 रुपए और अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।सीएम मान ने कहा कि राखी के त्योहार को देखते हुए किस्त समय से पहले जारी की जा रही है। इस सम्मान राशि से किए गए कार्यों को लेकर महिलाओं की ओर से साझा किए गए खुशी के वीडियो देखकर मन को संतोष मिलता है।

18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को लाभ

योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाता है। एक परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई सीमा नहीं रखी गई है। राशि सीधे बैंक खातों में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है। पहली किस्त जुलाई 2026 में तीन महीने की राशि एक साथ जारी की गई। सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3,000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹4,500 मिले।

75 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

योजना के लिए रजिस्ट्रेशन लगातार जारी है। 24-25 अगस्त तक 75 लाख से अधिक महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, नए रजिस्ट्रेशन कराने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

₹9,300 करोड़ का बजट प्रावधान

पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में योजना के लिए ₹9,300 करोड़ का प्रावधान किया है। सरकार की ओर से करीब 97% महिलाओं को योजना के दायरे में लाने का अनुमान बताया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डिप्टी कमिश्नर ने रखड़ पुन्नया के मौके पर रईया दाना मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह  की तैयारियों का रिव्यू किया

अमृतसर, 24 अगस्त(राजन):पंजाब सरकार 28 अगस्त को रखड़ पुन्नया के पवित्र त्योहार को समर्पित राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *