Breaking News

पंजाब सरकार को वित्तीय संकट: फंड ना आने के कारण नगर निगम ने विकास कार्यों के टेंडर किए रद्द

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 7 सितंबर (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा एमडीएफ के तहत शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य करवाने के लिए अप्रैल महीने में टेंडर जारी किए थे। अमृतसर शहर के विकास कार्य करवाने के लिए निगम द्वारा लगाए गए लगभग 180 करोड़ रुपए की राशि के 60 टेंडर 25 मई 2026 को खुलने थे। पंजाब सरकार को वित्तीय संकट होने के कारण नगर निगम को एमडीएफ की राशि जारी न हो पाई। जिस कारण साढ़े 3 महीने बीत जाने के बाद भी निगम द्वारा इन टैंडरों को नही खोला गया।

फंड ना आने के कारण टेंडर नहीं खुले

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि एमडीएफ के तहत नगर निगम को पंजाब सरकार की ओर से फंड ना आने के कारण टेंडर नहीं खोल पाए हैं। यहां तक की लगभग 15 टेंडरों में सिंगल पार्टी और कोई भी पार्टी ना आने पर इन टैंडरों को रद्द कर दिया गया । इन 15 टेंडरों को दोबारा नहीं लगाया गया है। इसके साथ-साथ  इसमें से कुछ टेंडर पहले ही निगम द्वारा रद्द कर दिए गए थे।नगर निगम द्वारा विकास कार्यों के इन टेंडरों को अब रद्द कर दिया गया है।

अब ठेकेदार कंपनियों को अर्नेस्ट मनी और बैंक गारंटी वापस आनी शुरू हो जाएगी

टैंडरों के लिए ठेकेदार कंपनियों द्वारा नगर निगम को अर्नेस्ट मनी और बैंक गारंटी भी जारी कर दी गई। साढ़े 3 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक टेंडर न खुलने के कारण ठेकेदार कंपनियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । ठेकेदार कंपनियों द्वारा टेंडर ना खोलने के कारण नगर निगम को उनके टेंडर रद्द करके अपनी राशि वापस मांगी जा रही थी। जिस पर नगर निगम द्वारा आज इन टेंडरो को रद्द किया गया है। अब ठेकेदार कंपनियों को उनकी अर्नेस्ट मनी और बैंक गारंटी वापस आनी शुरू हो जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर द्वारा करोड़ों की जमीन पर बनी दुकान को सील करना विवादों के घेरे में ?

जगह को सील करते हुए निगम अधिकारी। अमृतसर, 3 सितंबर  (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *