Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हल्के 2 सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-अध्यापक मिलनी में की शिरकत

अमृतसर, 9 अक्टूबर 2026 :पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के तहत आज राज्यभर के सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-अध्यापक मिलनी आयोजित की गई। इसी कड़ी में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज कटरा करम सिंह और नवाकोट के  सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अभिभावक-अध्यापक मिलनी में भाग लिया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि अभिभावक-अध्यापक मिलनी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। जब अभिभावक और अध्यापक आपसी तालमेल से बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन और सीखने से जुड़ी जरूरतों पर विचार-विमर्श करते हैं, तो बच्चों की क्षमताओं को निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाने में सहायता मिलती हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उसकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार सहयोग उपलब्ध करवाना है।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि ‘हर दिन, एक कदम आगे’ के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही यह मेगा अभिभावक-अध्यापक मिलनी बच्चों की निरंतर प्रगति के लिए अभिभावकों और अध्यापकों के बीच साझेदारी को और मजबूत करती है। इससे बच्चों की खूबियों को पहचानने के साथ-साथ उन क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा सकता है, जहां उन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होती है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएं, अध्यापकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और घर पर भी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने वाला वातावरण उपलब्ध करवाएं।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल लवलीन कौर, प्रिंसिपल नवदीप कौर गिल, स्कूल की अध्यापकों और स्कूल स्टाफ ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का स्वागत किया। प्रिंसिपल लवलीन कौर ने कहा कि जब भी वह स्कूल के संबंधी कोई भी समस्या लेकर विधायक डॉ अजय गुप्ता को बताते हैं, तो उस समस्या का तुरंत समाधान हो जाता है। इस अवसर पर सुशील गुप्ता, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के एजुकेशन को ऑर्डिनेटर  विशभट्टी, निशान ,राज कुमार ,सोनू बेदी ,सुरजीत ,चरणजीत चन्नी ,राहुल सेठी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज में बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉमर्स विभाग तथा आई.आई.सी. के समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *