
अमृतसर, 13 अक्टूबर:पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर आईएएस ओजस्वी का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पीसीएस अधिकारी अंकुर महिंद्रू (2016 बैच ) को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर लगाया गया है।
पंजाब के मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा द्वारा जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत प्रभाव से पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आईएएस अधिकारी ओजस्वी वर्तमान तैनातीअतिरिक्त सचिव राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग,पीसीएस अधिकारी विनीत कुमार वर्तमान तैनाती संयुक्त कमिश्नर, नगर निगम, लुधियाना और अतिरिक्त कार्यभार सीईओ , लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट,सीईओ , लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड की नई तैनाती एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ,जगराओं (पीसीएस मंजीत सिंह चीमा की जगह ) । इसके साथ ही वे सीईओ , लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
एडीसी जगराओं रहे पीसीएस मंजीत सिंह चीमा को आगामी आदेशों के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इन आदेशों के बाद खाली हुए पदों के कार्य प्रबंधन के लिए संबंधित अथॉरिटी को आंतरिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेशों की कॉपी


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News