
अमृतसर,22 मई (राजन): गुरु नगरी अमृतसर में कोरोना ने फिर ब्लास्ट किया है। जिले में आज 19 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। आज 400 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 309 लोग कम्युनिटी स्प्रेड से तथा 91 लोग संक्रमितो के संपर्क में आने से हुए हैं।
19 लोगो की मृत्यु
हेल्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज जिले में कोरोना मरीज हरदीप सिंह (36) निवासी भकना कला, कश्मीर सिंह (76) निवासी छेहरटा, अर्जुन सिंह (76) निवासी बोहड़ो, सुख दर्शन कुमार (70) निवासी शरीफ पूरा, सतनाम सिंह (47) निवासी बोहड़ो, शांति देवी(75) निवासी खंडवाला, सविंदर कौर (52) निवासी बाबा बकाला, वीना(52) निवासी मजीठा रोड, जगदीश चंद्र (75) निवासी विजय नगर, जसवंत सिंह (56) निवासी ऋषि विहार, सलविंदर कौर(57) निवासी जसपाल नगर, रोशन लाल (77) निवासी न्यू ग्रीन फील्ड, सिमरनजीत कौर(32) निवासी गंडा सिंह कॉलोनी, हरभजन सिंह (68) निवासी वेरका, रीना (45) निवासी रामबाग, जरनैल सिंह (60) निवासी मकबूलपुरा, जसपाल सिंह (49) निवासी न्यू शहीद उधम सिंह नगर, हरजिंदर सिंह(50) निवासी आदर्श नगर, रेवा वती(97) निवासी काले रोड छेहरटा की मृत्यु हुई है।

आज 5511 लोगों ने ली वैक्सीन डोज

जिले में अब तक कुल 357017 वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज ली जा चुकी है

Amritsar News Latest Amritsar News