Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर में तैनात रीडर तेजिंदर बाली 3 लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

अमृतसर,19 जून (राजन): विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर में तैनात सब-इंस्पेक्टर रैंक के तेजिंदर बाली को विजिलेंस पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।  तेजेंद्र बाली विजिलेंस पुलिस में डीएसपी के बतौर रीडर कार्यरत थे। बाली विजिलेंस पुलिस में काफी चर्चित हैं। आरोप है कि रीडर बाली ने पुरानी एफ आई आर  में आरोपी को क्लीन चिट देने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसएसपी परमपाल सिंह ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।देर रात तक विजिलेंस कार्यालय में शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे थे।
जैसे ही विजिलेंस ने रीडर तेजिंदर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया, वह विजिलेंस की कार्रवाई से वाकिफ हो गया और विजिलेंस ऑफिस से फरार हो गया।  जब वह भागा तो  डिपार्टमेंट के स्टाफ ने भी उसका पीछा किया। रीडर तेजिंदर बाली को कचहरी चौक से पीछा करते हुए पकड़ लिया गया।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में 13 पिस्टल के साथ गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आठ लोग पकड़े गए

जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर। अमृतसर, 22 सितंबर(राजन गुप्ता):अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *