Breaking News

बढ़़िया सेवाएं निभाने की बदौलत संजय खोसला भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पंजाब अध्यक्ष नियुक्त

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का पंजाब अध्यक्ष बनने पर संजय खोसला को सम्मानित करते हुए ओमप्रकाश भट्टी व अन्य।

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के पंजाब प्रधान संजय खोसला की भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पंजाब अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ ओम प्रकाश भट्टी द्वारा आयोजित एक समरोह के दौरान संजय खोसला को समाज प्रति निभाई सेवाओं की बदौलत उनको प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ओम प्रकाश भट्टी द्वारा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष खोसला को पूरे पंजाब भर में जिला स्तर पर कमेटियां बनाने की जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ उन्होंने बंटी कांगड़ा जिला प्रधान फाजिल्का को उप प्रधान पंजाब मालवा जोन का कार्यभार सौंप दिया है। इसी के साथ जिला प्रेस सचिव फाजिल्का अजय सारवान को पदोन्नत करते जिला फाजिल्का का प्रधान नियुक्त किया भट्टी ने संगठन के पदाधिकारियों को आदेश जारी करके कहा कि वह पंजाब प्रधान संजय खोसला को जिला कमेटी बनाने में सहयोग करें उन्होंने कहा कि  वाल्मीकि समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए एक प्लेटफार्म की आवश्यकता है जिससे समाज के अधिकारों की रक्षा होगी वहीं पर अपने मूल धर्म का पूरे भारत में प्रकाश होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंगतराम एंटी करप्शन एंटी क्राइम स्टॉप सीनियर पंजाब प्रधान रवीश कुमार बॉबी अशोक कुमार अजय कुमार उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026 पर बनी कमेटी: अकाल तख्त के निर्देश पर सरकार ने बनाई सात सदस्यीय समन्वय समिति

अमृतसर,16 सितंबर:अकाल तख्त साहिब के आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *