Breaking News

रानी का बाग क्षेत्र में गेट दीवारें तोड़ निगम जमीन पर किया कब्जा , रेलवे स्टेशन के सामने होटल के बाहर बन रहा बूथ को हटाया

हेरीटेज स्ट्रीट पर फिर चला अभियान

गेट तोड़ते हुए निगम कर्मी

अमृतसर,13 जुलाई (राजन): नगर निगम की एस्टेट विभाग की टीम ने धर्मेंद्र जीत सिंह की देखरेख में रानी का बाग क्षेत्र में किसी द्वारा निगम की जमीन पर कब्जा करके दीवारें व गेट लगाया हुआ था। शिकायत आने पर टीम द्वारा डिच मशीन से गेट व दीवारें हटाकर कब्जा हटाया गया।

बूथ को हटाते हुए टीम

इसी तरह रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल के मालिक द्वारा  होटल के बाहर फुटपाथ पर बूथ लगाया जा रहा था। टीम द्वारा बूथ लगाने का लोहे का शिकंजा डिच मशीन से तोड़कर हटाया गया।

हेरिटेज स्ट्रीट से कब्जे हटाते हुए मुलाजिम

टीम द्वारा श्री  दरबार साहिब के बाहर हेरिटेज स्ट्रीट पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध एक बार फिर अभियान  छेड़ कर कब्जे हटाकर समान जप्त किया गया।

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने स्माइल एन्क्लेव में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :कहा, विकास की यह रफ़्तार जारी रहेगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू। अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *