Breaking News

त्योहारो के मद्देनजर नगर निगम की ओर से किए जाएंगे पुख्ता इंतजाम:मेयर करमजीत सिंह रिंटू

धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी पर्व, निगम करेगा पूरा इंतजाम

अमृतसर,23अगस्त(राजन):मेयर करमजीत सिंह रिंटू और निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहां है कि त्योहारों के मद्देनजर  नगर निगम द्वारा नागरिकों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ।  उन्होंने कहा  श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जानी है और लाखों श्रद्धालु मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आते हैं। जिसके लिए नगर निगम द्वारा समूह बाजारो को साफ सुथरा रखकर सजाया जाएगा।

मेयर रिंटू  ने नगर निगम के विभिन्न विभागों के प्रमुखों को प्रत्येक मंदिर और धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने, इन स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों की आवश्यकतानुसार मरम्मत करने, उचित सीवरेज व्यवस्था बनाए रखने और रात में सड़क के समुचित प्रबंधन के लिए लिखित निर्देश जारी किए हैं। मेयर व निगम कमिश्नर ने कहां  कि नगर निगम  शहर के लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार है और नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधाओं और सेवाओं के प्रावधान के लिए भी शहर के लोगों के सहयोग की आवश्यकता है।  उन्होंने इन त्योहारों को मनाते हुए कोरोना महामारी के दौरान सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *