Breaking News

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सुबह बजे 4 श्री हरमंदिर साहिब में होंगे नतमस्तक, आज रात्रि 11बजे पहुंचेंगे अमृतसर

श्री हरमंदिर साहिब के साथ साथ श्री वाल्मिकी तीर्थ, जलियांवाला बाग तथा श्री दुर्गियाना मंदिर भी माथा टेकेगे

अमृतसर,21 सितंबर(राजन): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज रात्रि 11 बजे अमृतसर पहुंच रहे हैं। वह सुबह 4:00 बजे श्री हरीमंदिर साहिब में पहुंचेंगे, श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत भगवान वाल्मीकि तीर्थ / रामतीर्थ सुबह 6.10 बजे पहुंचेंगे। वहां से 7.10 बजे शहीदों  की धरती जलियांवाला बाग तथा 7.30 बजे श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेगे। इसके बाद वे डीसी कंपलेक्स, डिप्टी मुख्यमंत्री ओपी सोनी , विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका , पंजाब कांग्रेस के कार्यकरी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी वडाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया के निवास स्थान पर भी जाएंगे।

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *