Breaking News

एमटीपी विभाग ने गिरी हुई बिल्डिंग का मलवा उठवाया

गिरी हुई बिल्डिंग का मलवा उठवाते हुए निगम कर्मी।

अमृतसर, 10 सितम्बर (राजन): एमटीपी विभाग द्वारा पिछले लगभग 25 दिनों से गिरी हुई बिल्डिंग का मलवा उठवाया गया। चील मंडी क्षेत्र में स्थित है एक बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पिछले दिनों गिर गई थी। बिल्डिंग के मालिक और किराएदार के बीच विवाद चल रहा था।
जिस कारण पिछले कई दिनों से गिरी हुई बिल्डिंग का मलवा नहीं उठवाया जा रहा था। इस बिल्डिंग के नीचे के दुकानदारों द्वारा नगर निगम कमिश्नर को शिकायत की गईं। निगम कमिश्नर के आदेशों पर एटीपी हरकिरण कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर परमजीत दत्ता व स्टाफ द्वारा बिल्डिंग का मलवा उठाया गया, ताकि आने जाने वालों तथा नीचे की दुकानदारों को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हल्के की दो वार्डो की गलियों में नई सीवरेज  व्यवस्था डालने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन :कहा,सीवरेज की आ रही समस्या का पूरी तरह से समाधान किया जा रहा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 9 अक्टूबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *