Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम ने चाटीविंड चौक में अपनी प्राइम लोकेशन वाली जगह से कब्जा हटाया

मजीठा रोड पर लगा अवैध खोखा भी हटाया


अमृतसर,17 दिसंबर(राजन): नगर निगम के एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्रजीत सिंह  के नेतृत्व मे विभाग की टीम द्वारा  चाटीविंड चौक में नगर निगम की प्राइम लोकेशन वाली जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया। करोड़ों रुपयों की इस जगह पर लोगों द्वारा कब्जा करके अवैध निर्माण कर पार्किंग स्टैंड चलाया जा रहा था।

टीम जब नगर निगम की पुलिस के साथ कब्जा हटाने गई तब कब्जाधारको  द्वार नोकझोंक करके भारी बहस बाजी की गई। एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया टीम द्वारा कब्जे हटाकर निगम की जमीन के चारों ओर फेंसिंग करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस को भेज दी गई है कि अगर दोबारा किसी द्वारा भी कुछ जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाए।

मजीठा रोड से खोखा हटाया

विभाग की टीम द्वारा मजीठा रोड क्षेत्र में नए लगे बड़े खोखे को  डिच मशीन से हटा दिया गया। कुछ लोगों द्वारा पिछले दिनों जहां पर खोखा लगा दिया गया था। जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ रहा था।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *