Breaking News

राहुल गांधी की लंदन में जेरमी कोर्बिन के साथ मुलाकात सोची समझी साजिश : चुग

अमृतसर,25 मई (राजन): भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ब्रिटेन के पूर्व सांसद जरमी कोर्बिन से हुई मुलाकात को देश विरोधी अभियान बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह मुलाकात कोई संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है और एक सोची समझी साजिश है।राहुल गांधी पर देश विरोधी अभियान को बल देने का आरोप लगाते हुए चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते राहुल गांधी अब दुनियाभर में भारत विरोधी अभियान चलाने वाले लोगों से लगातार मिल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा की कांग्रेस पार्टी अब इंडियन नेशनल कांग्रेस के बदले एंटी नेशनल कांग्रेस बन गई है। कांग्रेस पार्टी अंतरराष्ट्रीय मंच से देश की संवैधानिक संस्थाओं सहित भारतीय सेना के ऊपर सवालिया निशान लगाते हुए देश को लगातार बदनाम करने की पूरी कोशिश कर रही है।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर, 5 मई : पंजाब सरकार ने आईपीएस, आईएएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *