Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते दो बहनों को पड़ोसी ने बालों से पकड़कर घसीटा और मारपीट की

सीसीटीवी फुटेज की फोटो

अमृतसर,2 जून (राजन): छेहर्टा के अंतर्गत आते इलाके भल्ला कालोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो बहनों को पड़ोसी ने बालों से पकड़कर घसीटा और मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी उस पर एक पुराने केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिला राज कौर ने कहा कि उनके ही घर के पास रहने वाले कुलवंत सिंह ने दो वर्ष पहले उसके दोस्तों के साथ पोस्टर छिपवाकर इलाके में लगवा दिए थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुलवंत सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन केस वापस लेने के लिए आरोपी दबाव बना रहा है और कई बार धमका चुका है। रात को परिवार के साथ की मारपीट राज कौर ने बताया कि गत रात्रि कुलवंत और उसके परिवार की तरफ से उसके व बहन के साथ मारपीट की गई। उस पर कुर्सियों, डंडों के साथ हमला किया गया। जमीन पर घसीटा गया और लात-घूंसे भी मारे गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद थाना छेहर्टा की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार  दोनों पार्टियों की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *