Breaking News

पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा जारी हड़ताल को डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने भी समर्थन दिया

हड़ताल के चलते खाली पड़ा कार्यालय

अमृतसर, 7 जून (राजन) : पिछले एक सप्ताह से सब रजिस्ट्रारों की चल रही हड़ताल को सोमवार को पंजाब सरकार ने गैरकानूनी घोषित किया है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब रेवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को भी हड़ताल पर रही। इसके चलते तहसील 1, 2 और 3 में कोई भी कामकाज नहीं हुआ। हड़ताल के  चलते अब तक 1850 के करीब रजिस्ट्रियां अटकी हुई है  और सरकार को करोड़ों के रेवेन्यू का नुकसान हो चुका है। वहीं इस हड़ताल को डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने भी समर्थन कर दिया है। यूनियन 8 जून को कोई भी काम नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि होशियारपुर में सब रजिस्ट्रार हरमिदर सिंह, लुधियाना से जीवन गर्ग और हरमिदर सिंह सिद्धू ने बिना एनओसी के रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उसी के चलते एक जून से पंजाब रेवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले यह हड़ताल चल रही है।पंजाब रेवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन की हड़ताल के कारण पहले ही लोग परेशान है। इस हड़ताल को डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने भी समर्थन कर दिया है। हड़ताल के कारण अब डीसी दफ्तर का कामकाज भी बंद हो जाएगा, जिसके चलते लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। हड़ताल के बाद अब एससीएसटी सर्टिफिकेट, ओबीसी सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट आदि के काम भी प्रभावित होंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान अश्नील कुमार शर्मा का कहना है कि 8 जून को हड़ताल का समर्थन रहेगा। इसके पश्चात पंजाब रेवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन जो भी फैसला करेगी, उसको यूनियन पूर्ण समर्थन करेगी।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर: ऐतिहासिक पहल, बड़े नेताओं ने सेल्फ जनगणना :14 मई तक ऑनलाइन रजिस्टर करें

अमृतसर, 1 मई :भारत सरकार की तरफ से शुरू की गई सेल्फ जनगणना की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *