Breaking News

नगर निगम के किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आने देंगे : हरप्रीत सिंह सूदन

अमृतसर,24 जून (राजन): नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर और जिले के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने“अमृतसर न्यूज अपडेट्स” से बातचीत करते हुए कहा कि अभी निगम निगम कमिश्नर का चार्ज ही संभाला है। उन्होंने कहा कि  नगर निगम के किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि बतौर कमिश्नर वह सभी कार्य पहल के आधार पर निपटाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम में चल रहा वार्ड बंदी के सर्वे करवाने में 1 महीने की वृद्धि मिल गई है। वार्ड बंदी का सर्वे 1 महीने में निपटा दिया जाएगा। हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह  पहले से ही नगर निगम के कार्य बखूबी कर रहे हैं और वह आज ही निगम कमिश्नर के और भी अधिकार उनको दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों को आ रही समस्या पहले भी उनके पास आती है और उनका हल भी करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि निगम के चल रहे प्रोजेक्टो और आने वाले दिनों में शुरू हो रहे विकास कार्यों के बड़े प्रोजेक्टों को पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम से संबंधी कुछ ही फाइलें देखी हैं। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि निगम कमिश्नर की नियुक्ति से कुछ रुके हुए मामले हल हो जाएंगे। इसमें विशेषकर वित्तीय मामले ही हैं। 

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *