Breaking News

पावर कॉम मीटर रीडर यूनियन के सदस्यों ने निकाला रोष मार्च

अमृतसर,30 जून (राजन): पावरकाम मीटररीडर यूनियन (आजाद) के सदस्यों ने सिटीसर्किल हाल गेट बिजली घर से लेकर हाल गेटचौक तक अपनी मांगों को लेकर पैदल रोष मार्च निकाला और पंजाब सरकार के खिलाफनारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।निजी कंपनी के मीटर रीडरों का कहना है कि 2 महीने 15 दिनों से लगातार चल रहे मोर्चा को सफलता दिलाने के मकसद से बार्डर जोन के मीटर रीडर अपना रोष प्रदर्शन करके शासन औरप्रशासन पर दबाव बनाना है। ताकि उन्हेंपावरकाम में रेगुलर तौर पर भर्ती करे।

उन्होंने कहा कि निजी मीटर रीडर कंपनी के साथ टेंडर रद्द करके पावरकाम उन्हें विभाग में स्थाई तौर पर मीटर रीडर के तौर पर भर्ती करती है, तो विभाग को चार सौ करोड़ रुपये का लाभ होगा।मीटर रीडरों का कहना है कि निजी कंपनी को पावरकाम एक मीटर रीडर के लिए 28 हजार रुपये प्रति महीना भुगतान कर रहा है, जबकि उन्हें पांच से छह हजार रुपये ही मिलता है। उन्होंने बताया कि पिछली मीटर रीडिग कंपनी उनकेमहीनों का वेतन नहीं देकर गई है, जिसकीविभाग ने भी उनकी कोईसुनवाई नहीं हुई है।

यूनियन के मीटर रीडरों का कहना है कि अपनी आवाज बुलंद करके और अपना हक लेकर ही वे पीछे हटेंगे।इस मौके पर मेजर सिंह, मोलकदीप सिंह रंधावा, युवराज सिंह, गुरविदर सिंह काहलों, हरप्रीत सिंह, रोहित कपूर, पंकित कुमार, अजिदर सिंह, बिक्रम सिंह, रवि कुमार, सुखअमृत सिंह, प्रभजोत सिंह,अमितजोत सिंह, केवल कृष्ण, मनजोत सिंह,कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गेट हकीमा उप मंडल बिजली घर के अंतर्गत आते क्षेत्र में 12 जनवरी को बिजली सप्लाई रहेगी बंद

अमृतसर, 11 जनवरी(राजन): गेट हकीमा उपमंडल बिजली घर के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *