
अमृतसर, 28 सितंबर:पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने गलत और बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी है। PSPCL के वितरण निदेशक ने सोमवार को जारी आदेश में सभी CE/DS जोन को निर्देश दिए हैं कि ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन फिलहाल न काटे जाएं।
आदेश के मुताबिक, हाल में मीटर रीडरों की हड़ताल और SAP/Non-SAP सिस्टम को Oracle आधारित SBS सिस्टम में बदलने के कारण कई उपभोक्ताओं को औसत या अनुमानित आधार पर बिल जारी किए गए। इससे कुछ उपभोक्ताओं को गलत और बढ़े हुए बिल मिले। ये बिल सिस्टम में बकाया राशि के रूप में दिख रहे हैं, जिसके कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। PSPCL ने कहा है कि SBS सिस्टम के स्थिर होने और गलत या बढ़े हुए बिल ठीक होने तक डिफॉल्ट के आधार पर कनेक्शन नहीं काटे जाएं।
फील्ड कार्यालयों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इससे पहले सरकार ने कहा था कि ने ऐसे 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया था। इनके बिल दोबारा आएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News