Breaking News

वार्ड बंदी सर्वे आने वाले 2 सप्ताह में होगा पूरा, ज्वाइंट कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग

अमृतसर, 5 जुलाई (राजन): पिछले 19 दिनों से चल रहा वार्ड बंदी सर्वे मे 117672 घरों का सर्वे हो चुका है। नगर निगम द्वारा 7 हजार ब्लॉक गठित कर कुल  लगभग तीन लाख घरों का सर्वे करना है।धीमी गति के सर्वे होने के कारण निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने वार्ड बंदी करवाने में लगाए गए समूह ब्लॉक अधिकारियों  तथा अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। धीमी गति से चल रहे सर्वे को लेकर हरदीप सिंह ने चेतावनी दी कि विशेषकर सर्वे के समय गैरहाजिर रहने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सर्वे कर रहे मुलाजिमों के हेड ऑफ डिपार्टमेंट को कहा कि गैरहाजिर रहने वाले मुलाजिमों को नोटिस जारी कर उनके वेतन पर रोक लगा दे।

2 सप्ताह के भीतर पूरा होगा सर्वे 

ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि आने वाले 2 सप्ताह के भीतर वार्ड बंदी का सर्वे पूरा हर हालत में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मीटिंग में जिन 83 मुलाजिमों द्वारा अपने सर्वे पूरा कर लिया गया था। उनकी एक बार फिर सर्वे में ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि आज समूह ब्लॉक अधिकारियों को जनसंख्या तथा जितने जितने ब्लॉक कवर हो चुके हैं, उनकी भी सूचियां बनाने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग में अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि वार्ड बंदी सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज हुआ 4354 घरों का सर्वे

आज शहर की वार्ड बंदी में 4354 घरों का सर्वे हुआ है। आज तक कुल 122026 घरों का सर्वे हो गया है।  

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाए

अमृतसर, 15 अक्टूबर: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर निगम एस्टेट विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *