Breaking News

लक्ष्मीकांता चावला ने श्री दुर्गियाना प्रबंधक कमेटी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा

अमृतसर,8 जुलाई (राजन): पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने श्री दुर्गियाना प्रबंधक कमेटी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भर दिया है। लंबे अरसे के बाद 24 जुलाई को चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद के लिए प्रधान रमेश चंद्र शर्मा, भाजपा नेता संजीव खन्ना के अलावा 4 उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र भरा है। प्रो. लक्ष्मीकांता चावला द्वारा नामांकन पत्र भरते समय आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी लक्ष्मीकांता चावला से मुलाकात कर चुके हैं। अगर लक्ष्मीकांता चावला अध्यक्ष पद में विजय रही तो  इतिहास में पहली बार होगा कि एक महिला श्री दुर्गियाना प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष बनेगी।

भक्ति और शक्ति का केंद्र बनेगा दुर्गियाना तीर्थ : लक्ष्मीकांता चावला

नामांकन पत्र भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि लंबे अरसे उपरांत श्री दुर्गियाना प्रबंधक कमेटी के चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  पहले बनी कमेटियों ने भी कार्य किए हैं। आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। प्रो.लक्ष्मीकांता चावला ने कहा अब श्री दुर्गियाना प्रबंधक कमेटी भक्ति और शक्ति का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी पूरे समाज की सेवा के साथ-साथ  जरूरतमंदों को शिक्षा और अन्य योजनाएं भी प्रदान करवाएगी। देश के प्रत्येक कोने से लोग यहां आएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्क

सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *