Breaking News

अमृतसर में बैंक मैनेजर को गोली मारी: बाहर से आए आरोपी; पहले बहस हुई, फिर हाथापाई के बाद फायरिंग की

अमृतसर,13 अक्टूबर:अमृतसर में माल रोड स्थित यस बैंक के बैंक मैनेजर को गोली मारी गई है। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रुपयों के लेन-देन के विवाद में बहस हुई, जिसके बाद हाथापाई के दौरान गोली चल गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

बुधवार दोपहर यहां कुछ लोग पहुंचे। उनका बैंक में किसी तरह के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान मामला बैंक के मैनेजर गौरव दीवान तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में वहां बहस हो गई। झगड़ा बढ़ाने के बाद बाहर से आए लोगों ने गोली चला दी। जो बैंक मैनेजर के पैर पर लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक दीवान रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं।

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस तुरंत बैंक में पहुंची और बैंक कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सीएम के ओएसडी घुम्मन की गिरफ्तारी पर रोक: सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन की फाइल फोटो। अमृतसर,12 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *