
अमृतसर,13 अक्टूबर:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन पर ED ने जालंधर में केस दर्ज कर लिया है। ED इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों के लेन-देन के एंगल से छानबीन करेगी। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई केस के मामले में घुम्मन की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। इसमें ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन समेत अन्य लोगों पर आरोप है कि वे मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग और नीतिगत मामलों में दखल देकर कथित भ्रष्टाचार कर रहे थे।
जुलाई-अगस्त 2026 में ED ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को 3 चिट्ठियां भेजकर सीएम ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार पर FIR की मांग की थी। ED ने वॉट्सएप चैट और दूसरे डिजिटल सबूत मिलने का दावा किया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News