
अमृतसर, 19 अगस्त (राजन): अब लोगों को घरों से कूड़ा उठवाने के लिए दोगुना पैसे देने होंगे। इससे डोर टू डोर कलेक्शन करने वाली कंपनी को वित्तीय लाभ होगा।वैसे शहर में साल 2015 से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक कभी भी कूड़ा उठवाने के लिए पैसे नहीं बढ़ाए गए थे। एमएसडब्ल्यू कंपनी ने नगर निगम से डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज बढ़ाने की बात कही थी। इसे नगर निगम की ओर से मंजूरी दे दी गई है। अमृतसर एमएसडब्ल्यू कंपनी को पहली बार यूजर चार्ज बढ़ाने की मंजूरी मिली है रेट बढ़ा दिए गए हैं।नगर निगम और अमृतसर एमएसडब्लयू कंपनी की ओर से तय की गई नई दर को इसी महीने से लागू कर दिया गया है। यानी अगले महीने घरों में कूड़ा उठाने के लिए आने वाले कंपनी के कर्मचारी आपसे अधिक पैसे वसूल करेंगे।
कर्मियों को वेतन नहीं दे पा रही कंपनी, बोझ बढ़ने पर रेट बढ़ाए
शहर में कूड़ा उठाने और उसकी मैनेजमेंट कर रही एमएसडब्लयू कंपनी अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दे पा रही है। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से खफा कर्मचारियों ने बीते दिनों हड़ताल भी रखी थी। तीन दिन तक चली हड़ताल के बाद सिर्फ एक महीने का वेतन दिया गया था जबकि अभी भी कर्मचारियों का दो महीने का वेतन लंबित है। एमएसडब्ल्यू कंपनी ने निगम से डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज बढ़ाने की बात कही थी, जिसे नगर निगम ने मानते हुए नई दर के मुताबिक पैसे एकत्रित करने की मंजूरी दे दी है।
पहले कितने थे पैसे और अब कितने हुए
50 स्क्वायर मीटरतक पुराना रेट ( शून्य ) नया रेट (शून्य ),50 से 200 स्क्वेयर मीटर के पहले 30 रु और अब 50 रु,201 से 500 स्क्वेयर मीटर के पहले100 रुपए और अब 200 रुपए, स्ट्रीट वेंडर 300 रुपए से अब 500 देने होंगे। इसके साथ-साथ अब कंपनी को बड़े-बड़े अदारो से बल्क में कूड़ा उठाने के लिए बनती राशि मिलेगी
हाउस की बैठक में हुए फैसले के मुताबिक पैसे बढ़ाए: डा. किरण
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. किरण कुमार का कहना है कि नगर निगम के हाउस की बैठक में हुए फैसले के मुताबिक ही कंपनी ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के एवज में यूजर चार्जेस बढ़ाए हैं, जोकि नगर निगम के साथ निजी कंपनी के हुए करार के मुताबिक ही होता है। वहीं कूड़ा उठाने वाली कंपनी के डायरेक्टर अमित बाजपेई का कहना है कि कंपनी ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्जेस जो बढ़ाया है, वह कानून के मुताबिक ही होगा।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर