आगमी 35 वर्ष तक भाजपा करेगी देश में शासन

अमृतसर,23 अगस्त(राजन):आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां आरंभ कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इसी सन्दर्भ में एक विशेष बैठक भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने की। इस अवसर पर संगठन प्रदेश महामंत्री श्रीमंत्री श्रीनिवासुलू तथा प्रदेश महामंत्री राजेश बागा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, रीना जेटली, प्रदेश मीडिया प्रमुख जनार्दन शर्मा, बूथ सशक्तिकरण अभियान के सह-संयोजक जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आइएएस), अमृतसर देहाती अध्यक्ष हरदियाल सिंह ओळख, मजीठा अध्यक्ष मुखविंदर सिंह माकोवाल आदि उपस्थित थे। अमृतसर कार्यालय पहुँचने पर सुरेश महाजन द्वारा अपनी टीम के सदस्यों सहित संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू जी को पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला देकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर अमृतसर लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुख तथा बूथ इन्चार्जों से बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गठित टीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथों की विस्तृत जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी।

श्रीनिवासुलू ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व-गुरु बन कर उभरा है। देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। सभी राजनीतिक पंडित देश में आगामी 35 वर्ष तक भाजपा शासन की भविष्यवाणी कर रहे हैं। भाजपा के विजय रथ को रोकने का किसी भी राजनितिक दल में साहस नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में हमने 303 से अधिक सीटों का आंकड़ा प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य आम मतदाता से जुड़ना, उन्हें केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना और भाजपा के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुशासन को देख चुकी है और आगामी चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरिंदर कंवल, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महासचिव कंवरबीर सिंह मंज़िल, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, जिला भाजपा महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राकेश शर्मा, हरविंदर सिंह संधू, सरबजीत सिंह शंटी, मनोहर सिंह, मनीष शर्मा, श्रुति विज, रघु शर्मा, राजीव शर्मा डिम्पी, जिला कोषाध्यक्ष मोहित महाजन, संजय कुंद्रा, जिला भाजयुमों अध्यक्ष गौतम अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका शर्मा, एससी मोर्चा दह्य्क्ष संजीव कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सन्नी, अजय अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News