Breaking News

नशेड़ी युवक ने स्कूली बस पर गोलियां चलाने का किया प्रयास

बस ड्राइवर और कंडक्टर ने पकड़ कर युवक की की छित्तर-परेड

अमृतसर,23 अगस्त (राजन): नशेड़ी  युवक ने स्कूल बस पर गोलियां चलाने की कोशिश की। गनीमत रही की देसी पिस्टल से फायर मिस हो गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने हिम्मत करके युवक को पकड़ा और पेड़ से बांध पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके बारे में छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार जंडियाला गुरु के गांव जानिया के जंडियाला गुरु के सेंट सोल्जीयर एलीट कान्वेंट स्कूल की बस तरनतारन रोड पर बच्चोंको छोड़ने के लिए जा रही थी।

आरोपी अपने मोटरसाइकिल पर पहुंचा और बस से साइड मांगने लगा। लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण संभव ना हो सका। कुछ किलोमीटर आगे जाने के बाद जब बस ने रास्ता दिया तो आरोपी ने रिवाल्वर निकाल बस पर फायर करने की कोशिश की। तीन बार आरोपी ने गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन फायर मिस हो गया ।घटना के बाद स्कूली बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी के हाथ में पिस्टल देख कोई आगे नहीं आया। इसके बाद बस ड्राइवर व कंडक्टर ने हिम्मत करके  कोशिश की और उसे आगे पीछे से घेर पकड़ लिया। पकड़ कर  रुमाल की सहायता से पेड़ के साथ बांध दिया। इसके बाद गांव वालों ने युवक की जमकर छित्तर-परेड की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेंलेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन वे अभीअपने बारे में कुछ भी अधिक जानकारी नहीं दे रहा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीबीआई ने हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब सीएम के OSD और 5 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की और 8 जगहों पर तलाशी ली जा रही

अमृतसर, 6 अक्टूबर: सीबीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *