Breaking News

भाजपा द्वारा पंजाब विधानसभा के किए जाने वाले घेराव में शामिल होने अमृतसर से जाएगा 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला: सुरेश महाजन

अमृतसर, 21 सितंबर(राजन):प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा भाजपा पर आप विधायकों की खरीदो-फरोख्त के लगाए गए आरोपों को लेकर विधानसभा के बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ से पंजाब विधानसभा सदन तक रोष मार्च निकालने की की गई घोषणा को भाजपा अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा कि इस रोष मार्च में अमृतसर से सैकड़ों गाड़ियों में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंच कर रोष मार्च में शामिल होंगें। सुरेश महाजन ने कहा कि भगवंत मान सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाकर जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए बर्बाद करेगी। उन्होंने सभी भाजपा  कार्यकर्ताओं को चड़ीगढ़ में पंजाब विधानसभा का किये जाने वाले घेराव में बढ़-चढ़ कर पहुँचने का आह्वान किया।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी बंद, इमरजेंसी सेवाएं चालू

अमृतसर,30 जून :अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंस डॉक्टर्स और एमबीबीएस डॉक्टर्स आज हड़ताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *