
अमृतसर,5 अक्टूबर (राजन): पाकिस्तानी तस्करों द्वारा आए दिन ड्रोन के माध्यम से नशीला पदार्थ हैरोइन, हथियार भारतीय सीमा में फेंके जा रहे हैं। पाक तस्करों के इरादों को नाकाम करते हुए बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने बी.ओ.पी. बेरोपाल से 2.060 किलो हैरोइन सहित 9 एमएम पिस्टल के 50 जिंदा कारतूस बरामद किए है।जानकारी के अनुसार गत रात पाकिस्तान से आए ड्रोन की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद बी.एस.एफ. और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान उक्त सामान बरामद किया है। पकड़ी गई हैरोईन की अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News