Breaking News

सरहद पर ड्रोन के माध्यम से फेंकी गई 2 किलो हेरोइन सहित 50 जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर,5 अक्टूबर (राजन): पाकिस्तानी तस्करों द्वारा आए दिन ड्रोन के माध्यम से नशीला पदार्थ हैरोइन, हथियार भारतीय सीमा में फेंके जा रहे हैं। पाक तस्करों के इरादों को नाकाम करते हुए बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने बी.ओ.पी. बेरोपाल से  2.060 किलो हैरोइन सहित 9 एमएम पिस्टल के 50 जिंदा कारतूस बरामद किए है।जानकारी के अनुसार गत रात पाकिस्तान से आए ड्रोन की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद बी.एस.एफ. और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान उक्त सामान बरामद किया है। पकड़ी गई हैरोईन की अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही हैं।  

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पूर्व सरपंच के घर घुसे हथियारबंद युवक: तोड़फोड़ फायरिंग के बाद परिवार से मारपीट

अमृतसर,10 मई :थाना कथूनंगल के अधीन आते गांव कोटला में उस समय दहशत का माहौल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *