Breaking News

तेजधार हथियारों से युवक का कत्ल

मृतक की फाइल फोटो 


अमृतसर,9 अक्टूबर (राजन): गत रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक का तेजधार हथियारों से  कत्ल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक पर पहले से एनडीपीएस का मामला दर्ज था, जिसके चलते पुलिस हत्या के इस मामले को नशे या पैसों के लेनदेन से जोड़ रही है। कत्ल मकबूलपुरा एरिया के अंदर 13 नंबर गली में हुआ। मरने वाले की पहचान 25 वर्षीय साहिलप्रीत के रूप में हुई। स्थानीय लोगों काकहना है कि साहिल अपने घर के बाहर था, तभी आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोग उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक पर पहले से ही एनडीपीएस के मामला दर्ज

मृतक साहिलप्रीत पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस इसे पुरानी रंजिश, पैसों के लेने देन या नशे से जोड़ कर देख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, साहिल की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिवार व स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

घायलों के परिजन को मिलते हुए सोनिया मान और लालजीत भुल्लर। अमृतसर, 5 दिसंबर: चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *