Breaking News

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारकर बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मृत्यु और मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल

अमृतसर,16 अक्टूबर (राजन): थाना छेहरटा के आजाद नगर दवाईयां वाला में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारकर बाइक  सवार दंपती धर्मेंदर सिंह और उनकी पत्नी राजवीर कौर को बुरी तरह से कुचल दिया। घटना में युवक धर्मेंदर   में कैद हो गई। कार की रफ्तार तेज थी और बाइक सवार के साथ उसकी इतनी जोरदार टक्कर हुई कि धरमिंदर आठ फीट हवा में उछल गया। कार सीधे एक दुकान में जा टकराई और पलट गई। मोटर साइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

थाना छेहरटा की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।आरोपित कार चालक की पहचान सरवन सिंह निवासी आजाद नगर दवाईयां वाला के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मृतक की पहचान धरमिंदर सिंह निवासी जंडियाला गुरू के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह का कहना था कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीबीआई की अदालत ने दो पूर्व पुलिस अधिकारियों  को सुनाई उम्र कैद सजा : 32 साल पुराने मामले में आतंकी कहकर मारा था

अमृतसर, 4 फरवरी:32 साल पहले साल 1992 में हुए बलदेव सिंह उर्फ देबा और कुलवंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *