अमृतसर,27अक्टूबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज ने सिविल विंग के अधिकारियों के क्षेत्रों में बदलाव किया है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार सिविल विंग के दोनों निगरान इंजीनियर दूपेंदर सिंह संधू और संदीप सिंह पहले की तरह दिए गए कार्यों की सुपरविजन करेंगे। एक्स ई एन एस एस मल्ली अब सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र, बीआरटीएस, एनओसी, एक्स ई एन भलिंदर सिंह पहले की तरह नार्थ और ईस्ट विधानसभा क्षेत्र, 46 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट, एक्स ई एन हरप्रीत सिंह पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र, एनकैप, एक्स ई एन कुलजिंदर सिंह दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र तथा बागवानी विभाग का कार्य करेंगे।
दो बिल्डिंग इंस्पेक्टर बदले
बिल्डिंग इंस्पेक्टर धीरज कुमार का तबादला पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र और बिल्डिंग इंस्पेक्टर अंगद सिंह का तबादला उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में किया गया है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें