Breaking News

सीनियर अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन

अमृतसर,13 दिसंबर (राजन):सीनियर अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने मंगलवार सुबह आखिरी सांस ली।दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें  पीजीआई  में दाखिल करवाया गया था। 4 बार विधायक रहे, 2 बार कैबिनेट मंत्री और एक बार लोकसभा सदस्य रहे ब्रह्मपुरा का दाह संस्कार उनके गांव ब्रह्मपुरा में बुधवार दोहपर 2 बजे किया जाएगा।

एक साल पहले  दोबारा जॉइन किया था अकाली दल

गांव के सरपंच से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा शुरू से ही प्रकाश सिंह बादल के करीबी रहे। लेकिन 2017 में सुखबीर बादल का बढ़ता वर्चस्व देखते हुए पैदा हुई दूरियों के बाद उन्होंने अलग रास्ता चुना। लेकिन यह दूरिया 2022 के चुनावों में कम हो गई थी। एक साल पहले ही प्रकाश सिंह बादल के कहने पर सुखबीर बादल ने उनके पैर छूकर उन्हें अकाली दल में दोबारा जॉइन करवाया था।

कभी माझे का जरनैल कहलाते थे

रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने अपना राजनीतिक करियर सरपंच चुनावों से शुरू किया था। इस दौरान वह 4 बार विधायक, दो बार कैबिनेट मंत्रीऔर एक बार सांसद चुने गए। राजनीति में उनके बढ़ते कद को देखते हुए ही उन्हें माझे का जरनैल कहा जाता था। यही उपाधी आगे चलकर बिक्रम सिंह मजीठिया को दी गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहीद मदन लाल ढींगरा जी के शहीदी दिवस पर 17 अगस्त को अमृतसर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 14 अगस्त(राजन):  पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद मदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *