Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध सीलिंग अभियान किया शुरू, एक हेल्थ क्लब और एक दुकान की सील

सील करती हुई टीम। 

अमृतसर,20 दिसंबर (राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने डिफाल्टर पार्टियों के विरुद्ध सीलिंग अभियान शुरू कर दिया है। विभाग के  ईस्ट जोन के सुपरिटेंडेंट सुनील भाटिया की देखरेख में इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह , इंस्पेक्टर शिवकुमार, अरुण सहजपाल और सिलिंग टीम ने सेलिब्रेशन शॉपिंग मॉल की बैक साइड में टैक्स अदा ना करने वाली दो दुकानों को सील कर दिया। मौके पर ही एक दुकानदार द्वारा टैक्स का भुगतान करने पर सील खोल दी गई। इसके उपरांत बटाला रोड पर स्थित एक हेल्थ क्लब और एक दुकान को सील कर दिया गया। वहां भी दुकानदार द्वारा मौके पर टैक्स अदा करके सील खुलवा ली गई। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा जिन जिन डिफॉल्टर पार्टियों को सीलिंग नोटिस जारी किए हुए हैं, उनके विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका खारिज

अमृतसर, 25 मई(राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *