Breaking News

एमटीपी विभाग ने निर्माणाधीन होटल के लेंटर की शटरिंग हटाई, 3 बन रहे निर्माणों को तोड़ा

अमृतसर,18 फरवरी (राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के सख्त आदेशों पर एमटीपी विभाग ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है।शनिवार छुट्टी होने के बावजूद एमटीपी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।

एमटीपी मेहरबान सिंह की देखरेख में एटीपी परमजीत दत्ता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, डिमोलिशन स्टाफ और निगम पुलिस के साथ टाउन हॉल क्षेत्र में एक बड़े होटल का निर्माण चल रहा था, इसकी शटरिंग को हटा दिया गया। इस होटल मालिक द्वारा बेसमेंट के साथ-साथ 8 मंजिला निर्माण कर लिया गया है।इस निर्माण को पहले यहां पर लगे अधिकारियों ने कुछ भी नहीं कहा और लगातार अवैध निर्माण चलने दिया।

आज इस निर्माणाधीन होटल नौवीं मंजिल में लेंटर डालने के लिए शटरिंग की गई थी। जिसे विभाग की टीम द्वारा शटरिंग को हटा दिया गया और निर्माण पुरी तरह से बंद करवा दिया गया ।

3 अवैध बन रहे घरों को तोड़ा

एटीपी परमजीत दत्ता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर धीरज कुमार, डिमोलिशन स्टाफ, निगम पुलिस को साथ लेकर माल रोड क्षेत्र में  रत्ना वाली गली बन रहे तीन घरों के निर्माणों को तोड़ दिया गया। इस पाश क्षेत्र में पहले बड़े बड़े मकान बने हुए हैं।

इस जगह पर किसी ने 50-50 गज के प्लॉट काटकर बेच दिए। यहां पर बिना नक्शा मंजूर करवाए लोगों द्वारा घरों का निर्माण करना शुरू कर दिया गया। इस क्षेत्र के लोगों द्वारा सीधे तौर पर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को मिलकर शिकायतें की गई। जिस पर एमटीपी विभाग की टीम द्वारा आज कार्रवाई करनी पड़ी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *