Breaking News

नगर निगम ने अपनी दो एकड़ जगह पर फिर कब्जा लिया

जमीन से कब्जा हटाते हुए अधिकारी और कर्मचारी।

अमृतसर,13 मार्च (राजन): नगर निगम ने अपनीलगभग दो एकड़ जमीन पर फिर कब्जा ले लिया है। झब्बाल रोड डेयरी काम्प्लेक्स के समीप नगर निगम की लगभग दो एकड़ जमीन पर किसी ने कब्जा किया हुआ था। नगर निगम द्वारा 18 जून  2021 को कब्जा हटाकर अपनी मालकी का बोर्ड और कटीली तार लगा दी थी। एक बार फिर इसी जगह पर किसी द्वारा कब्जा करके फसल लगा दी थी। इसकी सूचना नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को मिली। निगम कमिश्नर के आदेशों पर निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह द्वारा अपनी टीम, निगम सिविल,हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारी,थाना इस्लामाबाद के प्रभारी परनीत सिंह ढिल्लों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर दो ट्रैक्टरों से हल चलाया गया। । इसके साथ-साथ जमीन के चारों तरफ बुर्जीया भी लगाई गई। फिलहाल इस जमीन पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दिवाली तक फायर ब्रिगेड कर्मियों को छुटटी नही मिलेगी: फायर ब्रिगेड गाड़ियां पूरी तरह से एक्टिव

अमृतसर, 5 नवंबर(राजन): नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह और फायर स्टेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *