
अमृतसर,25 अप्रैल(राजन):पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। प्रकाश सिंह बादल 95 साल के हो चुके हैं।5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की बीते कुछ समय से लगातार सेहत ढीली चल रही थी। बीते साल जून 2022 को सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कुछ समय बाद उन्हें छुट्टी तो मिल गई, लेकिन सितंबर 2022 को उन्हें फिर सेहत ढीली होने के बाद पीजीआई लाया गया था। तकरीबन 6 महीनों केबाद अब उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया था। विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से शांत प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लड़ा था। यह इतिहास में पहली बार था कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव लड़ने के बाद वह सबसे अधिक उम्र के चुनाव.लड़ने वाले नेता बन गए थे।
सबसे कम उम्र के सरपंच व सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति में पैर रखा था। शुरुआत में उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब उन्हें सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का खिताब मिला था। 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायत राज, पशू पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे ।इसके अलावा वह 1970-71, 1977-80,1997-2002, 2007-12और2012-2017 में 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। इतना ही नहीं, मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वह सांसद भी चुने गए और केंद्रीय मंत्री भी बने।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News