Breaking News

स्टांप ड्यूटी पर 2.25 प्रतिशत छूट के साथ अब 15 मई तक लोग प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन करवा सकते

अमृतसर,28अप्रैल (राजन): पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आयोजित कैबिनेट की मीटिंग में निर्णय लेते हुए स्टांप ड्यूटी के चलते रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ा दिया है। स्टांप ड्यूटी पर 2.25 प्रतिशत छूट के साथ अब 15 मई तक लोग जमीनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बता दें कि पहले स्टांप ड्यूटी पर समय 31 मार्च, फिर 30 अप्रैल और अब सरकार ने इसका समय 15 दिन और बढ़ा दिया है। जिक्रयोग्य है कि 31 मार्च तक राजस्व में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्टांप ड्यूटी का समय बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक कर दिया था। आज कैबिनेट मीटिंग में मान सरकार द्वारा स्टांप ड्यूटी के फैसले पर फिर से मोहर लगाई है। जानकारी के अनुसार अप्रैल महीन में छुट्टियां अधिक होने के चलते  कैबिनेट मीटिंग में विचार-विमर्श करके यह फैसला लिया गया है।  

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालु बस से किए रवाना

सभी श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब और माता नैयना देवी स्थल में जाकर होंगे नतमस्तक : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *