
अमृतसर,19 अगस्त (राजन): जंडियाला गुरु में शुक्रवार रात 12 बजे के करीब एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले 4 युवक बाइक पर आए थे। जिस समय गोलियां चलीं, मृतक के हाथ में उसकी 3 साल की बच्ची भी थी, लेकिन पिता ने बेटी को कार में लिटा कर उसकी जान बचाई। इसके बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है । मृतक की पहचान जंडियाला गुरु गौशाला रोड निवासी रामशराण के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी मनी ने पुलिस को बताया कि पति रामशरण मजदूरी करते थे। रात को वह अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने भाई सतपाल सिंह के घर वार्ड नंबर 7 में गए हुए थे। वह कार जैन में वापस घर आ गए। कार की आवाज सुन कर उन्होंने दरवाजा खोला। बेटी को नीचे कार के फर्श पर लिटाया मनी के अनुसार, अभी पति कार में ही थे और3 साल की बेटी भी गोद में थी, तभी 4 युवक 2 मोटर साइकिलों पर आए। 2 युवकों के हाथों में पिस्टल थीं। हमलावरों ने बिना देखे ही उनके पति पर गोलियां चला दी। जब मोटर साइकिल सवारों ने पिस्टलें तानी, रामशरण समझ गया था कि वे उसे मारने आए हैं। मनी के अनुसार, पति ने तुरंत अपनी बेटी को कार के फर्श पर लेटा दिया। अन्यथा गोलियां उसे भी लग जातीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर उसे शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पड़ोसियों की मदद से रामशरण को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुरानी रंजिश के कारण की गई हत्या
मृतक रामशरण की पत्नी मनी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति पहले बुरी संगत में पड़ गया था, जिसके कारण वह कई गलत लोगों से जुड़ हुआ था। उन्हीं में से एक ने आज उसके पति को गोली मार दी। पुलिस ने मनी के बयानों के आधार पर 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या करने और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News