Breaking News

पंजाब में आप कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी: मंत्री अनमोल गगन मान

अमृतसर,6 सितंबर (राजन): आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर मंत्री अनमोल गगन मान ने विराम लगा दिया। अनमोल गगन मान ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब में आप कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर जो गठबंधन हो रहा है, उसमें अकेले कांग्रेस शामिल नहीं है, बल्कि देश की कई अन्य पार्टियां शामिल हैं। पंजाब की राजनीति अलग है, लोग हमें वोट देना चाहते हैं। इसलिए गठबंधन करने की जरूरत नहीं है, अगर ऐसा फैसला होगा तो लोग वोट देना पसंद नहीं करेंगे।अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लोग पसंद करते हैं। हम पंजाब के लोगों की सहमति से काम कर रहे हैं।आप ने विधानसभा चुनावों में 92 सीटें जीतीं और अब उन्होंने दावा किया कि आप लोकसभा चुनावों में 13 सीटें पर अकेले जीत हासिल करेगी। कोई भी राजनेता अगर अपनी बात पर खरा उतरता है तो उसे दोबारा चुनाव लड़ने का अधिकार है। आम आदमी पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया। अब भी लोग आम आदमी पार्टी को ही वोट देंगे।  इसलिए पंजाब में गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बाढ़ से हुए नुकसान के लिए लोगों को मुआवजा दिया जाएगा :मुख्य सचिव पंजाब

मुख्य सचिव पंजाब ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा :कहा, पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *